Monday, October 29, 2007

ये समाचार चैनल या पंचकूटे की भाजी...

फळी, काचरा,टमाटर.मिर्ची,कमल गट्टा,सांगरी,टिंडे,भिंडी याने बची खुची सारी सब्जियों का बङा स्वादिष्ट मिश्रण जिसे राजस्थान में  पंचकूटे की भाजी कहते हैं बहुत ही स्वादिष्ट होती है पर कोई ये पूछे की उस भाजी में सही सही क्या है,या कि किस चीज की भाजी है तो बताना मुश्किल है.वैसे ही यदि  यह देखा जाये कि आज तक या के स्टार न्यूज या के जी न्यूज या के ................क्या हैं.... समाचार चैनल है.......शायद ,मनोरंजन चैनल है.सोचना पङेगा,खेल चैनल है.....पता नहीं.क्यों कि यदि दैश में कोई महत्व पूर्ण घटना घटित हुई और आप टी वी चालु करके देखिये किसी पर नच बलिए कहीं सास बहु के सीरियलों का घटिया सा चूं चूं का मुरब्बा जैसा कोई प्रोग्राम,या फिर नित रोज होने वाले किसी फिल्मी स्टेज कार्यक्रम की झलकियां ही देखने को मिलती है.पता नहीं या तो इन्हे अपनी प्रतिभा पर भरोसा नहीं या देश की जनता को निरी बेवकूफ समझ रखा है,भई इन सब बातों में सर खपाने की बजाय यदि कोई ढंग का सा वृत्त चित्र भी दिखायें तो ,याके कोई वार्ता .पर नहीं अरे भाई हमारी नहीं तो अपनी इज्जत का तो ख्याल करो आप लोग पत्रकार हो यार.

याद आते हैं वे दिन जब अपनी बैठक में बैठकर हम दैश के हर अभयारण्य मे घूम लेते थे,या देश की शिक्षा व्यवस्था पर धीर गंभीर चिंतन सुनते थे.पर आजकल  कभी परिचर्चा दिखायी भी तो आने वाला मेहमान विद्वान कम विवादित ज्यादा होता है.पर कोई उपाय नहीं तब तक समाचार जानने हों तो दूसरे दिन के समाचार पत्र की प्रतीक्षा करो और तब तक पंचकूटे की सब्जी खाओ,

1 comments:

आलोक said...

हाँ, पर इसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव?